रतलाम,24अगस्त(खबरबाबा.काम)। रतलाम के शासकीय जिला अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन डॉ. गोपाल यादव ने जटिल सर्जरी को अंजाम देते हुए 34 वर्षीय महिला के यूरिनरी बल्डर से ढाई सौ ग्राम का आलू जैसा पत्थर बहार निकालकर जीवन दान दिया। इस जटिल सर्जरी को संपन्न होने में लगभग डेढ़ घन्टे का समय लगा।
जिले की जावरा तहसील के गांव झालवा निवासी 34 वर्षीय एक महिला पिछले लंबे समय से पेट मे दर्द से परेशान चल रही थी। परिजनों ने महिला को रतलाम में जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ. गोपाल यादव को दिखाया। डॉ. यादव ने महिला की सोनोग्राफी सहित अन्य जांचे करवाई। जांच में महिला के यूनिनरी बल्डर में 65 एमएम का पत्थर होना पाया गया। जिसका उपचार ओपरेशन से ही संभव था। परिजनों की सहमति के बाद डॉ. यादव ने इस जटिल सर्जरी को कर बल्डर से बाहर किया। मरीज को अचेत करने का काम निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. महेश मौर्य ने किया। ओपरेशन के बाद महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
स्टोन नहीं निकालते तो किडनियां खराब हो जाती
सर्जरी करने वाले डॉ. गोपाल यादव ने बताया कि, महिला के यूरिनरी बल्डर में 65 एमएम का ढाई सौ ग्राम वजनी पत्थर के कारण उसकी दोनों किडनियों पर दबाव बढ़ रहा था, जिससे किडनियां खराब होना प्रारंभ हो गई थी। ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ गया था। इसको देखते हुए जल्द से जल्द स्टोन को निकालना ही एकमात्र उपचार था। मरीज के बल्डर से निकाले गये स्टोन की साईज 8 सेंटीमीटर लंबी तथा ऊंचाई 5 सेंटीमीटर है। ओपरेशन के बाद अब मरीज जल्द ही सामान्य हो जाएगी और एक-दो दिन में अस्पताल से छूटी भी कर देंगे।
Trending
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प
