रतलाम, 16अगस्त(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में बीती रात लगभग पौने तीन बजे बदमाशों ने एक एटीएम में चोरी का प्रयास किया। लेकिन अलार्म बजने पर बदमाश वारदात करने में सफल नहीं हो सके ।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी ,लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। सीसीटीवी कैमरे में कुछ तस्वीरें कैद हुई है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने बीती रात गांधीनगर क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक के पास स्थित एटीएम में चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद ना हो इसके लिए कैमरे पर स्प्रे किया, लेकिन जैसे ही उन्होंने स्प्रे किया एटीएम का अलार्म बज उठा। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। इधर अलार्म बजने की सूचना मिलते ही गश्त पर तैनात पुलिस अधिकारी सहित थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से फोटो निकाले हैं ,जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे दो बदमाश स्प्रे करता नजर आ रहे है ।पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
