रतलाम, 20अगस्त(खबरबाबा.काम)। सावन के चौथे सोमवार को पूरे शहर में शिव भक्ति की धूम रही। शिवालयों में सुबह से ॐ नमः शिवाय के साथ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजें। दिनभर अभिषेक, पूजा-अर्चना, जाप का सिलसिला चला। अंतिम सावन सोमवार को शाही अंदाज में प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव की सवारी निकली,जिसमें अखाड़ों के पहलवानों ने शामिल होकर जगह-जगह हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया।
अंतिम सावन सोमवार को नगर के प्राचीन श्री गढ़ कैलाश मंदिर से भगवान श्री गढ़कैलाश की शाही सवारी निकली गई। शाही पालकी में विराजित भगवान गढ़कैलाश ने शहर भ्रमण पर भक्तों के हाल जानेे। शाही सवारी में शिव अखाड़े के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे।

श्री गढ़कैलाश सेवा समिति ट्रस्ट संरक्षक विष्णु त्रिपाठी, सतीश राठौड़, अध्यक्ष संजय दवे, प्रचार मंत्री सूरजमल टांक ने बताया कि अंतिम सोमवार को भूत भावन रत्नपुरी के राजाधिराज गढ़कैलाश महादेव का ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद नयनाभिराम श्रृृंगार किया गया। शाम को शाही सवारी निकली। वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ,कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, अपर कलेक्टर जितेंद्रसिंह चौहान के आतिथ्य में पूजा-अर्चना कर शाही सवारी शुरू हुई। सवारी के आगे-आगे घुड़सवार धर्मपताकाएं लहराते हुए चल रहे थे तो ढोल-नगाड़ों के साथ युवाओं की टीम भोले के भजनों पर थिरकते हुए चल रही थी। शाही पालकी में विराजित भगवान श्री गढ़कैलाश महादेव के शहर भ्रमण पर शहरवासियों पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

शाही सवारी गढ़कैलाश मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर त्रिपोलिया गेट, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टॉकीज, जेल रोड, कॉलेज रोड, नगर निगम, सूरजपोर, थावरिया बाजार, चौमुखीपुल, रामगढ़ होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां 1 हजार 111 दीप से महाआरती की गई।


Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
