रतलाम 8 अगस्त(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर का नाम मिनी स्मार्ट सिटी सूची में शामिल होते ही निगम के कार्यो को ओर अधिक गति देने हेतु महापौर डॉ0 (श्रीमती) सुनीता यार्दे ने निगम आयुक्त एस.के. सिंह के साथ निगम के विभिन्न अधिकारियों की बैठक लेकर नगर व नागरिकों के हित में किये जाने वाले कार्यो में गति लाये जाने के निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में सर्वप्रथम महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने रतलाम नगर का नाम मिनी स्मार्ट सिटी में सम्मिलित होने पर सभी को बधाई प्रेषित कर इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए टीम वर्क के साथ कार्य करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये।
इसके अलावा बैठक में महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने कहा कि निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन 12 से 15 घंटे कार्य करते है फिर भी जस नहीं मिलता है इस हेतु उन्होने निर्देश दिये कार्य को इस प्रकार से किया जाये कि वह धरातल पर दिखाई दे।
नगर में निर्माणाधीन 4 व 2 लेन सड़को का कार्य त्वरित गति से कराये जाने के साथ ही उद्यान, नाले, नालियां, सड़क आदि कार्यो में भी गति लाये जाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये। साथ ही सीवरेज, सिटी बस तथा ई गर्वनेंस के कार्य भी तेज गति से कराये जाने के निर्देश दिये।
समग्र आईडी बनवाने में नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने निर्देशित किया कि नगर निगम कार्यालय में तीन कम्प्यूटर स्थापित कर समग्र आईडी का कार्य तेजी से किया जाये इसके अलावा जलकर व संपत्तिकर की बकाया वसूली हेतु दलो का गठन किया जाकर वसूली की जाये तथा इस कार्य की मॉनिटरिंग के साथ प्रति सप्ताह प्रगति रिपोर्ट ली जाये।
निगम में पदस्थ हुए नये इंजीनियरों का महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने परिचय व उन्हे सौंपे गये कार्यो की जानकारी लेकर अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने की समझाईश दी।
निगम अधिकारियों की बैठक के पश्चात महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे ने पार्षदों की बैठक ली व उनकी समस्याओं को सुनकर वार्डो में उद्यान, बाउण्ड्रीवाल, ग्रीन स्पेस, खेल उपकरण, इन्टरलॉकिंग सीमेन्ट ब्लॉक लगाना, सड़क, नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था हेतु पोल लगवाने आदि कार्य प्राथमिकता से कराये जाने हेतु निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। पार्षदों द्वारा रतलाम नगर का नाम मिनी स्मार्ट सिटी की सूची में सम्मिलित होने पर महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे का सम्मान किया।
इस अवसर पर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: इंग्लिश कोचिंग संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज, जेल में बंद है आरोपी
- रतलाम: गोरखा समाज ने हिंदू नव वर्ष और चैत्र दशाई पर मिलन समारोह रखा…
- रतलाम: आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर राजेश बाथम की बड़ी कार्रवाई- एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-इंटर स्टेट बॉर्डर से लगे जिलों के अधिकारियों की हुई बैठक
- रतलाम: अव्यवस्थाओं की मंडी-किसानों के लिए ना पीने का साफ पानी, न बैठने की उचित व्यवस्था… गंदगी के ढेर, किसानों ने नीलामी कार्य को लेकर भी की शिकायत निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने मंडी सचिव के प्रति जताई सख्त नाराजगी
- 10000 दीपों की महाआरती, 21000 लड्डूओं के भोग के साथ राममय भजन संध्या का आयोजन
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त
- रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न