रतलाम, 21 सितंबर(खबरबाबा.काम)। अखिल भारतीय एवं मध्य प्रदेश औषधि विक्रेता संघ के आव्हान पर ऑन लाइन फार्मेसी के विरुद्ध 22 सितंबर से जिले में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यह निर्णय जिला औषधि विक्रेता संघ रतलाम की बैठक में लिया गया।
संघ अध्यक्ष जय छजलानी ने बताया कि आंदोलन 22 सितम्बर से 28 सितंबर तक चलेगा। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। सभी दवा व्यवसायी आंदोलन के तहत 22 से 27 सितंबर तक काली पट्टी बांध कर ई फार्मेसी के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित करेंगे। आंदोलन के दौरान 26 एवं 27 सितंबर को जिला स्तर पर हड़ताल का प्रचार कर आम लोगों को दवा प्रबंध के लिए सूचना दी जाएगी। 28 सितम्बर को ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यवसाय पूरी तरह बंद रहेगा। बंद के दौरान जिले के केमिस्ट जिला अस्पताल के द्वार पर सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। धरना पश्चात ई फार्मेसी के पुतले के साथ विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी,जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर दो बत्ती पंहुचेगी। वहां पुतले का दहन कर कलेक्टोरेट जाकर कलेक्टर रतलाम को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद रैली विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर उन्हें भी ई फार्मेसी के विरोध में ज्ञापन देगी। उन्होंने सभी व्यवसायियों से आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान किया है।
Trending
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
