रतलाम,9सितम्बर(खबरबाबा.काम)। रविवार को जिला कांग्रेस की बैठक लेने आए सांसद कांतिलाल भूरिया को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शित किया।हालांकि सांसद भूरिया ने सम्मेलन के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्हें काले झंडे दिखाने और उनके खिलाफ प्रदर्शन की बात को सिरे से नकार दिया।
जानकारी के अनुसार बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर के बाहर करणी सेना के सदस्यों ने सांसद भूरिया को काले झंडे दिखाए और विरोध जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थी, विरोध करने आए युवा काले कपड़े पहनकर भी आए थे।

मुझे नहीं दिखाए काले झंडे: सांसद भूरिया
काले झंडे दिखाए जाने की बात को सांसद कांतिलाल भूरिया ने नकार दिया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि करणी सेना कहीं दिखी नहीं हमको, हमारा कौन सा विरोध हो रहा है। कोई काले झंडे नहीं दिखे, हमने किसी का चेहरा नहीं देखा। उन्होने कहा कि आज कांग्रेस का सम्मेलन है, चुनावी बिगुल आज बज गया है। हम विधानसभा चुनाव में भाजपा को धुल चटाएंगे। उन्होने कहा कि मुझे किसे ने झंडे नहीं दिखाए, यदि कोई झंडे दिखाता तो मैं खुद उसके पास जाता कि क्या तकलीफ है। हालांकि एट्रोसिटी एक्ट के मामले में सांसद भूरिया सीधे तौर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से बचते दिखें।
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
