रतलाम, 8सितम्बर(खबरबाबा.काम)।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जावरा में मतदाता एवं यातायात जागरूकता साईकल रैली निकाली गई ।
साइकिल रैली में जावरा एसडीएम श्री आर्य, सीएसपी आशुतोष बागरी सहित अन्य अधिकारी एवम पुलिस और प्रशासनिक अमला प्रमुख बाजारों में निकला।
रैली में निम्न बाते प्रमुख रही
1. रैली में sdm, csp , थाना प्रभारी जावरा शहर ,तहसीलदार सहित पुलिस एवं प्रशासन के समस्त लोग सम्मिलित हुए ।
2. साईकल में यातायात एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन एवं तख्तियां लगाई गई थी ।
A. नाबालिग बच्चो को वाहन ना चलाने दे ।
B. हेलमेट पहन कर वाहन चलाए।
C. वाहन को सड़क में पार्क कर रोड बाधित ना करे।
D. यातायात नियमो का पालन करे।
E. तेज गति से वाहन चलाकर अपना और दूसरों का जीवन खतरे में ना डाले ।
F. मतदान के अधिकार का प्रयोग करे
G. धर्म ,जाति , लोभ और लालच से मुक्त होकर अपने विवेक का इस्तेमाल कर अपने मतदान का प्रयोग करे ।
3. Sdm एवं csp जावरा द्वारा बीच बीच मे रुक कर लोगो से संवाद कर मतदान हेतु प्रेरित किया गया तथा लोगो से ट्रैफिक नियमो से पालन का अनुरोध किया गया ।
4. दुकानदारों से खाद्य सामग्रियों को ढककर रखने की समझाइश दी गयी।
5. जिन लोगो ने बीच रोड में वाहन पार्क कर रखे थे उनके चालन बनाये गए ।
6. नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने की समझाइश दी गई , तथा कुछ के चालान भी बनाये गए व पेरेंट्स की काउंसलिंग की गई ।
7. मिनीडोर और ऑटो वालो को निर्धारित स्थान पर वाहन रोककर ही सवारी बैठाने व उतारने की समझाइश दी गयी । कुछ के चालान भी बनाये गए जो गलत स्थान पर सवारी बैठाते मिले।
8. लोगो को समझाइश दी गयी कि गाड़ी में सही नंबर प्लेट लगवाए ।

Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
