रतलाम,7सितम्बर(खबरबाबा.काम)। इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास द्वास शहर के ब्राह्मण समाज की प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम 9 सितबंर को दोपहर 4 बजे से लायंस हॉल में होगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले व महाविद्यालय की परीक्षा पास कर 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों का सम्मान किया जाएगा।
शुक्रवार को इस संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित कर न्यास अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सारस्वत, सचिव शरद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए न्यास पदाधिकारियों ने बताया कि न्यास द्वारा हर वर्ष सर्वब्राह्मण समाज के प्रतिभावानों के लिए सम्मान समारोह रखा जाता है। इस वर्ष कुल 86 छात्र-छात्रों का सम्मान किया जाएगा। 86 में से 46 एेसे व विद्यार्थी जो कि बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए उन्हे रजत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शेष जिनको 75 प्रतिशत अंक हासिल किए है उन्हे भी प्रोत्साहन राशि सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले में स्कूल व महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। 100 प्रविष्टियां में से मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया। पदाधिकारियों ने बताया कि 24 वर्ष पूर्व न्यास की स्थापना 6 सेवानिवृत्त शिक्षकों ने किया था। आज शहर के 33 गणमान्य नागरिक आजीवन न्यायी के रुप में सक्रिय है। प्रतिभावानों के सम्मान के अलावा न्यास द्वारा प्रतिवर्ष 25 विद्यालयीन तथा 10 महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को 1 हजार रुपए तक आर्थिक सहायता प्रदान करता है।
Trending
- रतलाम : लगातार वारदातों से दहशत में आमजन, 4 दिन में दूसरी चाकूबाजी… अपराधियों के हौसले बुलंद
- रतलाम: नए वर्ष के स्वागत के लिए तारक मेहता थीम पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री की पार्टी,तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदारों में नजर आए सदस्य
- रतलाम: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम को मिले 200 से अधिक नेत्रदान संकल्प पत्र
- रतलाम: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को होगा,विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई आयोजन समिति की बैठक
- रतलाम: पद्म विभूषण श्री नारायण मूर्ति ने किया विश्व के प्रथम ‘‘सुख शक्ति धाम’’ का लोकार्पण,रतलाम को मिला आत्म-निरीक्षण और सदाचार का नया केंद्र
- इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बाद रतलाम प्रशासन अलर्ट-कलेक्टर मिशा सिंह ने मोरवानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण,लापरवाही पर 5 इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस
- रतलाम: लंबित राजस्व प्रकरणों पर सख्ती-कलेक्टर मिशा सिंह ने किया तहसील का निरीक्षण, दो रीडर को कारण बताओ नोटिस
- रतलाम: समाजसेवी अश्विनी शर्मा पंचतत्व में विलीन,अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जुटे नागरिक,2 जनवरी की सुबह जवाहर नगर स्थित निवास पर होगी श्रद्धांजलि सभा
