रतलाम,3सितम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम सहित पूरा देश जन्माष्टमी के रंग में रंगा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्री कृष्ण जन्म उत्सव की धूम है।मथुरा, वृंदावन के मंदिरों में भी भीड़ उमड़ रही है। देश के बाकी अन्य हिस्सों में भी लोग अपने-अपने ढंग से इस त्योहार को मना रहे हैं।

रतलाम में माणक चौक क्षेत्र स्थित श्री गोपाल मंदिर , पटरी पार स्थित श्री राम मंदिर, स्टेशन रोड स्थित श्री कृष्ण मंदिर, गीता मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है ।मंदिरों में आकर्षक सज्जा की गई है, वहीं बाल गोपाल के लिए झूले भी लगाए गए हैं ।शाम से मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। शहर में जन्माष्टमी के अवसर पर जगह-जगह मटकिया भी टांगी गई है ।वहीं कई संस्थाओं द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।



देशभर में भी धूम
मुंबई में दही हांडी का कार्यक्रम चल रहा है तो दिल्ली में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी है। यूं तो दिल्ली के सभी मंदिरों की शोभा आज देखने लायक है लेकिन इस्कॉन मंदिर को विशेष रूप से आज जन्माष्टमी के लिए सजाया गया है। उधर, मथुरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
देश के जानेमाने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी जन्माष्टमी के मौके पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए रेत पर कान्हा की आकृति बनाई है। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में भी जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु जुट रहे हैं और अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के सामने माथा टेक रहे हैं। मंदिरों में बाल कृष्ण और राधा रानी बनी लड़कियों को देखना एक अलग ही सुख का अनुभव कराता है।
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां के मंदिरों में भारी संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक देश के कई बड़े नेताओं ने जनता को जन्माष्टमी की बधाई दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की लोगों को बधाई दी है।
Trending
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प
