रतलाम, 23सितम्बर(खबरबाबा.काम)। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के असर से मध्यप्रदेश में हो रही बारिश ने रतलाम जिले को भी तरबतर कर दिया है। पिछले 24 घंटे में रतलाम के सभी विकास खंडों में जोरदार बारिश हुई है ।जिले के ताल में रविवार सुबह तक याने पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पोने 7 इंच बारिश दर्ज की गई है ।सबसे कम बारिश रतलाम विकासखंड में पौने 3 इंच दर्ज की गई है।

जिला भू-अभिलेख कार्यालय द्वारा रविवार सुबह तक के बारिश के आंकड़े जारी किए गए हैं ।जिसके अनुसार पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई है ।24 घंटे में हुई बारिश ने सितंबर माह में जिले की सामान्य बारिश का कोटा पूरा कर दिया है। हालांकि अभी भी जिला पिछले वर्ष हुई बारिश से पीछे है। जिले में हुई बारिश से खेतों में काट कर हीरे सोयाबीन को नुकसान हुआ है । इस बारिश से रबी की फसल को जरूर फायदा होगा।
कहां कितनी हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में जिले के आलोट विकासखंड में4.25 इंच बारिश दर्ज की गई है ।आलोट में इस वर्ष अभी तक32.5 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है ।जावरा विकासखंड में पिछले 24 घंटे में 5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है ।जावरा में इस वर्ष अभी तक 34 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।ताल में रविवार सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में पौने 7 इंच बारिश दर्ज की गई है । ताल में इस वर्ष अभी तक पौने 34 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिपलौदा विकासखंड की बात करें तो यहां 24 घंटे में 4 इंच से अधिक बारिश हुई है। इस वर्ष पिपलोदा में अभी तक 38 इंच बारिश हो चुकी है ।बाजना विकासखंड में 24 घंटे में साढे 4 इंच बारिश हुई है ।बाजना में अभी तक 37 इंच से अधिक हो चुकी है ।रतलाम में पिछले 24 घंटे में पौने 3 इंच बारिश दर्ज की गई है ।रतलाम में इस वर्ष अभी तक 36 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है ।रावटी में पिछले 24 घंटे में 6 इंच लगभग बारिश दर्ज की गई है ।रावटी में इस वर्ष अभी तक 33 इंच बारिश दर्ज की गई है। सैलाना विकासखंड में पिछले 24 घंटे में पौने 5 इंच बारिश हुई है ।सैलाना में अभी तक जिले में सबसे ज्यादा पौने 43 इंच बारिश दर्ज की गई है ।जिले की औसत बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जिले में औसत रूप से पौने 5 इंच बारिश हुई है। जिला में अभी तक औसत 36 इंच के लगभग बारिश रविवार सुबह तक दर्ज हो चुकी है।

Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
