रतलाम,2सितम्बर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस ने जिले में संगठन की कमान युवा हाथों में दे दी है। कांग्रेस ने रतलाम में राजेश भरावा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, भरावा किसान आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी पकड़ के चलते उनकी नियुक्ति की गई है।
जिला कांग्रेस की कमान भरावा के पास आने से ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े युवा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भरावा की नियुक्ति के संबंध में जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता रतलाम पहुंचे और सर्किट हाउस पर भरावा का स्वागत किया।
भरावा को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा रविवार को रतलाम सर्किट हाउस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य धीरुभाई पटेल ने पत्रकारवार्ता में की। भरावा नामली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे है। पटेल ने दिनेश शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष रहे है।
नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाएंगे
सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश भरावा ने कहा कि नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उनका प्रयास रहेगा कि सभी मिल जुलकर जिले में कांग्रेस को जिताएं। आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के प्रश्न पर भरावा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान जिसे भी टिकट देंगे उसे पुरी ताकत से जिताने का प्रयास किया जाएगा।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
