सीहोर,2सितम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार-रविवार रात की दरमियान बड़ा हादसा हो गया। यहां जावर थाने के अंतर्गत आने वाली डोडी चौकी के समीप इंदौर भोपाल हाइवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई,जिससे कार में आग लग गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आग के दौरान ड्राइवर ने गाड़ी से निकलने का बहुत प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण बुरी तरह जुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर सेल कम्पनी की दो फायर बिग्रेड और एक जावर से पहुँची लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चूकी थी। डायल 100 वाहन के पुलिस अधिकारी कृष्णकांत गिरी ने बताया कि कार में आग बहुत तेजी से लगी थी, जिसमे तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमे एक महिला है और दो पुरुष जो इंदौर से भोपाल जा रहे थे, तभी अचानक कार डोडी चौकी के समीप नार नाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई ।जिसके कारण कार में आग लग गई। तीन लोग बुरी तरह जुलस गए। फिलहाल मरने वालों का पता नही चला कि कहां के है । जावर पुलिस द्वारा घटना को जाँच में लिया गया है ।
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
