रतलाम,27अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत तुमडीपाड़ा गांव में शुक्रवार रात दो लोगों ने घर के सामने एक युवक और उसके साथी को रोक लाठियों से हमला कर दिया। घटना के दौरान एक व्यक्ति बचकर मौके से भाग गया जबकि एक को गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। घटना में मृतक का एक अन्य साथी भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला जिला अस्पताल लाया गया।
पुलिस के अनुसार इस घटना में तुमड़ीपाड़ा निवासी मुन्ना पिता मांगू 18 की मौत हुई है। जबकि साथी राकेश व मनीरा निवासी चिल्लर को चोट आई है। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। इस दौरान मुन्ना और उसके दोनों साथी पैदल तुमडीपाड़ा में आरोपी के घर के आगे से जा रहे थे। तभी आरोपियों ने इनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें मुन्ना को गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
