रतलाम,27अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। यातायात व्यवस्था को लेकर आज एक बार फिर एसपी गौरव तिवारी ने शहर का निरीक्षण किया और व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।इस दौरान निगम आयुक्त एस.के .सिंह भी साथ में थे।
शनिवार दोपहर को एसपी गौरव तिवारी शहर में निकले ।उन्होंने राम मंदिर ,80 फीट रोड, कस्तुरबा नगर मेन रोड,लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, शहर सराय, शहीद चौक, आबकारी चौराहा, तोपखाना, बाजना बस स्टैंड, माणक चौक, डालू मोदी बाजार, चांदनी चौक, आदि स्थानों पर जाकर यातायात जाम होने के कारणों का पता लगाकर ट्रैफिक सुधारने के आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कस्तूरबा नगर मेन रोड से निकलने वाले बड़े वाहनों को भविष्य में प्रतिबंधित करने पर चर्चा की गई है ,इसके लिए 80 फीट रोड सहित अन्य वैकल्पिक मार्ग से बड़े वाहनों को निकालने पर विचार किया गया है ।मौके पर निगम आयुक्त एसके सिंह को बुलाकर एसपी ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में 80 फिट रोड पर पैचवर्क के लिए चर्चा की। एसपी गौरव तिवारी ने वैकल्पिक मार्ग चालू होने के पूर्व क्षेत्र में जहां पर अधिक ट्रैफिक दबाव है और लगातार दुर्घटना हो रही है, ऐसे पॉइंट को भी चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के निर्देश दिए। बाजना बस स्टैंड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण को देखते हुए एसपी ने टाइमिंग के अनुसार बड़े और छोटे वाहनों को निकालने के निर्देश दिए। आगामी त्यौहार को लेकर भी एसपी ने यातायात व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी विलास वाधमारे, ट्राफिक सूबेदार मोनिका चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान,डीडी नगर थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
Trending
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
