रतलाम,25अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत स्थानीय फ्रीगंज क्षेत्र में आज सुबह घर के बाहर बैठी एक महिला के गले से मोटर सायकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने चेन झपट ली और फरार हो गए।चेन सोने की करीब 20 ग्राम वजनी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना गुरुवार, सुबह करीब सवा नो बजे की है। फ्रीगंज निवासी श्रीमती पदमा जायसवाल अपने घर के बाहर बैठी थी तभी एक मोटरसायकल पर सवार दो युवक उनके पास आये। एक युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था। युवकों ने श्रीमती जायसवाल से किसी गीता नाम की महिला का पता पूछा। जब श्रीमति जायसवाल कुछ बोलने लगी तभी एक युवक ने उनके गले पर झपटा मार ओर गले मे पहनी हुई सोने की चेन झपट ली ओर मोटर सायकल पर भाग निकले। घटना से फ्रीगंज क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस को सूचना मिलते ही मोके पर पहुची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लूटी गई सोने की चेन करीब 20 ग्राम की है जिसकी कीमत करीब 60 हजार है।
Trending
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
