रतलाम, 3अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले में चोरों ने लगातार वारदातें कर पुलिस को चुनौती दे दी है ।बदमाशों ने चार स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ।एक घर में घुसकर बदमाश सोने और चांदी के आभूषणों पर भी हाथ साफ कर गए।
नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बागरोद में बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। बांगरोद के सदर बाजार निवासी प्रकाश पिता रतनलाल कोठारी के घर में घुसकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।श्री कोठारी ने चोरी की शिकायत थाने में की है ।बदमाश घर से सोने की हाथ की दो पोची और चांदी के 1-1 ग्राम के 50 सिक्के चोरी कर ले गए ।चोरी गए सामान की कुल कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक है ।पुलिस ने अज्ञात बदमाशों खिलाफ धारा 457 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
यहां भी हुई चोरियां
बदमाशों ने जिले में अन्य स्थानों पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ।पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदमाश पवन चक्की में लगी 40-40 फिट की चार केबल वायर और एक एलइडी लाइट चोरी कर ले गए ।बड़ायला माताजी निवासी गुलाब सिंह पिता गोवर्धन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
इसी तरह रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरथल रुंडी से बदमाश दो बकरियां चोरी कर ले गए। फरियादी कमतु बाई की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इधर स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलबहार चौराहे से अज्ञात बदमाश एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में भी प्रकरण दर्ज किया है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
