रतलाम 31 अक्टूबर (खबरबाबा. काम)। विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत रतलाम जिले में बीमारी एवं अस्वस्थता के आधार पर चुनाव ड्यूटी से मुक्त हुए कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक नोडल अधिकारी मेन पावर एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम दिनेश वर्मा ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त किए गए विभिन्न विभाग कार्यालयों के ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो मेडिकल बोर्ड से प्राप्त प्रमाण पत्र अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण में अनफिट पाए गए हैं, ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण में 20 वर्ष की सेवा अथवा 50 वर्ष की आयु के आधार पर शासन के नियम निर्देशों के अनुसार आकलन कर यदि ये कर्मचारी सेवानिवृत्ति किए जाने की परिधि में आते हैं तो नियमानुसार आगामी कार्रवाई करने हेतु संबंधित विभाग एवं कार्यालयों को निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्देशित किया गया है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
