हैदराबाद,14अक्टूबर(खबरबाबा.काम)।भारत ने वेस्टइंडीज को हैदराबाद टेस्ट में 10 विकेट से मात देकर दो मैचों की सारीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। यह भारतीय टीम की घरेलू सरजमीं पर लगातार दसवीं टेस्ट सीरीज जीत है।
पहली पारी में वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में भारतीय टीम ने 367 बनाकर 56 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद जीत के लिए मिले 72 रन के लक्ष्य को बगैर कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। अंत में पृथ्वी शॉ(33) और केएल राहुल(33) नाबाद रहे। दोनों की जोड़ी ने जीत के लिए जरूरी लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो उमेश यादव रहे। उन्होंने 133 रन देकर 10 विकेट झटके।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 127 पर ढेर हो गई। पहली पारी में 56 रन की बढ़त के आधार पर भारत को जीत के लिए 72 रन लक्ष्य मिला है। वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में भारतीय ने पहली पारी में 367 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी शुरुआत बेहद खराब रही और उसने ही ओवर में विकेट गंवा दिया। इसके बाद मेहमान टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज टिककर रन नहीं बना सका। वेस्टइंडीड की खस्ता हालत लगाया जा सकता है कि उसके 6 बल्लेबाजी दहाई का अंक भी नहीं छू सके। शेनन गैब्रिएल वेस्टइंडीज की ओर से आउट होने वाला अंतिम बल्लेबाज रहे। भारत की तरफ से सबसे गेंदबाज उमेश साबित हुआ। उन्होंने दूसरी पारी में चार विकेट समेत पूरे मैच में 10 विकेट चटकाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 3 विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 2 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट झटका।
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
