रतलाम,17अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शहर के ओल्ड रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार शाम एक डॉक्टर के बंगले का गेट खोलने के दौरान उसके बाहर निकल कर गिरने से गेट के पास खड़ी बच्ची उसके नीचे दब गई ,जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
घटना बुधवार शाम करीब 6:15 बजे की है। जिसके बाद डॉक्टर स्वयं बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में डेढ़ वर्षीय त्रिशा नाम की बालिका की मौत हुई है, जो कि अपनी मां के पास खड़ी हुई थी। घटना के समय डॉक्टर घर पहुंचे थे और गाड़ी रखने के लिए वह गेट खोल रहे थे जो नहीं खुल पा रहा था। यह देख वहीं काम करने वाली बच्ची की मां ने गेट को धकाने का प्रयास किया, तभी गेट निकलकर बच्ची पर जा गिरा। कोई कुछ समझ पाता उसके पूर्व ही बच्चे उसके नीचे दबकर बुरी तरह से जख्मी हो चुकी थी।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
