रतलाम,3 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोदी शंकर निवासी एक महिला ने अपनी दो पुत्रियों सहित कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर रिंगनोद पुलिस मौके पहुंची तथा कुए से शव निकालकर जावरा हॉस्पिटल भिजवाया।पुलिस के अनुसार मृतक महिला बेबी 35 वर्ष ने मंगलवार की देर शाम अपनी बेटी राधिका 6 वर्ष तथा काव्या 13 माह के साथ अपने खेत के पास कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार से ही बेबी अपनी पुत्रियों के साथ घर से लापता थी उसका पति विजय सुबह से ही ढूंढ़ रहा था।मंगलवार देर शाम थाने पर गुमशुदगी की सूचना दी थी। बुधवार सुबह 13 वर्षीय पुत्री काव्या का शव कुएं में देखने के पश्चात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी ,जिसके बाद तीनों के शव को निकाल कर जावरा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
