रतलाम, 13अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को अन्य राज्यों से जुड़ी जिले की सीमा पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
एएसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है ।अन्य राज्यों की सीमाओं पर जिले में 15 चेक पोस्ट बनाई गई है। जिले के आलोट, बरखेड़ा, पिपलोदा, बाजना, सरवन, कालूखेड़ा, रावटी थाना क्षेत्र में आने वाली इन चेक पोस्ट पर शनिवार को सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए ,ताकि जिले में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले लोगों पर पूरी तरह नजर रखी जा सके।
चार हजार वारंट तामिल
चुनाव के पूर्व अभी तक रतलाम पुलिस द्वारा 4000 वारंट की तामीली कराई जा चुकी है ।इसमें स्थाई और गिरफ्तारी वारंट शामिल है। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस द्वारा अभी तक 3400 शस्त्र भी जमा कराए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा चार हजार लोगो को बांड ओवर भी कराया गया है।
7 हजार लीटर से अधिक की अवैध शराब जप्त
रतलाम पुलिस द्वारा 1 जून से लेकर अभी तक जिले में सवा 7000 लीटर से अधिक की अवैध शराब भी जप्त की गई है। इसमें 1000 लीटर के लगभग अंग्रेजी और शेष देशी शराब है। ज़ब्त शराब की कीमत 18 लाख रुपए से अधिक है।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
