रतलाम, 13अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.एन.सुनकर व्दारा शनिवार को डीजल शेड-रतलाम
का निरीक्षण किया गया। डीजल शेड रतलाम विजिट के दौरान श्री सुनकर के साथ मंडल के अन्य अधिकारीगण के.के सिन्हा-अपर मंडल रेल प्रबंधक , रवि कुमार रंजन-वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक-रतलाम, विपुल सिंघल-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-रतलाम, ललित तौमर-वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर(पावर)-रतलाम, सी.एस यादव-वरिष्ठ मंडल विधुत इजीनियर (टीआरडी)-रतलाम, सुरेश सिंह- सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी-रतलाम एवं डीजल शेड रतलाम विनोद कुमार-वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजीनियर (डीजल)-रतलाम एवं अन्य सभी अधिकारी मौजूद थे ।
मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल से आये सभी अधिकारियों व्दारा डीजल शेड रतलाम मे पौधारोपण किया गया । उसके पश्चात डीजल शेड के मिलराईट कर्मचारी कृपाशंकर यादव-क्रेन चालक व्दारा डीजल शेड मे उपलब्ध स्क्रेप आईटमों से बनाये गई दस कलाकृतियां को देखा व सराहा गया।
डीजल ट्रेक्शन ट्रेनिंग सेन्टर स्थित मॉडल स्थान पर एच टाईप कपलर मॉडल का अवलोकन करते हुए, विस्तृत चर्चा की । उसके परथात डीजल ट्रेक्शन ट्रेनिंग सेन्टर आयोजित रमिंग कर्मचारियों हेतु सेफ्टी सेमीनार को अटेन्ड किया जिसमे अहमदाबाद मंडल के 15, कोटा मंडल के 24, रतलाम मंडल के 6 तथा ‘वडोदरा मंडल के 2 कुल 47 लोको पायलट / सहायक लोको पायलट द्वारा भाग लिया गया तथा अनुदेशको ‘व्दारा (रोक सिगनल को खतरे की स्थिति में पास करना)के प्रकरणों को रोकने हेतु विभिन्न कारणों पर विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गई ।
संगोष्ठी में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ट्रेन संचालन में रनिंग कर्मचारियों की विशिष्ट भूमिका एवं उनके पद के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। डीआरएम द्वारा डीजल शेड रतलाम द्वारा भारतीय रेलवे में अग्रणी एवं सर्वप्रथम रुप से “स्वास्थ्य एवं सुरक्षा” के लिए सर्टिफिकेट का अनावरण किया गया साथ ही विद्युत उर्जा संरक्षण के लिए मिले नवीनतमसर्टिफिकेट का भी अनावरण किया गया |
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डीजल शेड रतलाम के किये गये इन उत्कृष्ट कार्यो के लिए iso-सेल टीम को रुपये 5000/- की पुरस्कार राशि, सेफ्टी सेमीनार के लिए डीटीटीसी रतलाम को रुपये 5000/- की पुरस्कार राशि तथा डीजल शेड के स्टाफ द्वारा स्क्रेप आइटम से कलाकृतियाँ निर्मित करने पर रुपये 5000/- की पुरस्कार राशि की घोषणा की गई |
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.