भोपाल, 24अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए भाजपा ने योजना बनाई है। इसके तहत 10 संभागों को छह हिस्सों में बांटकर इस काम की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। कई संभागों का जिम्मा दो-दो नेताओं को दिया गया है।
इस टीम में मंत्री, सांसद और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। इन सभी का काम विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से चुनावी रणनीति तैयार करना और नाराज कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना होगा। इस पर फैसला राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल द्वारा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया है।
प्रभारी पदाधिकारी अपना फीडबैक चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देंगे। बैठक में विचार किया गया कि प्रत्येक बूथ की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का अधिकतम उपयोग किस प्रकार किया जाए। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय नेताओं के प्रदेश में दौरे और अन्य कार्यक्रमों पर भी विचार किया गया। इसकी योजना बनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को दी गई है।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी:
भोपाल-होशंगाबाद: आलोक संजर, हेमंत खंडेलवाल।
ग्वालियर-चंबल : नरोत्तम मिश्रा।
सागर : जयंत मलैया, भूपेंद्र सिंह।
जबलपुर : अजय विश्नोई, कैलाश सोनी।
रीवा-शहडोल : प्रभात झा
इंदौर- उज्जैन : कैलाश विजयवर्गीय।
केंद्र के 9 पदाधिकारी संभालेंगे मीडिया का जिम्मा
भाजपा ने चुनाव के लिए केंद्र के नौ पदाधिकारियों को मीडिया का जिम्मा सौंपा है। साथ ही प्रदेश के प्रवक्ताओं और मीडिया पदाधिकारियों को भी संभागों का आवंटन कर दिया है। चुनाव के लिए केंद्र से जो पदाधिकारी वक्तव्य जारी करेंगे उनमें सतीश लखेड़ा, गोपाल अग्रवाल, सईद जफर इस्लाम, शलभमणि त्रिपाठी, गौरव भाटिया, तरुण कांत, राकेश त्रिपाठी और आलोक अवस्थी शामिल हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा मॉनिटरिंग करेंगे।
Trending
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प
