रतलाम, 8अक्टूूबर(खबरबाबा.काम)।महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे दूवारा रतलाम मंडल के 07 कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर ‘मैन ऑफ दि मंथ’ से परस्कृत पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक द्वारा मार्च 2018 से जुलाई 2018 तक विभिन्न मंडलों पर कार्यरत कर्मचारियों में से 25 उत्कृष्ट कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर ‘मैन ऑफ दि मंथ’ के रुप में चुना गया ,जिसमे 07 कर्मचारी रतलाम मंडल के यात्रिक विभाग के हैं।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ए.के. गुप्ता के दुवारा मार्च 2018 से जुलाई 2018 तक संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों के 25 कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर ‘मैन ऑफ दि मंथ’ के पुरस्कार के नामित किया गया था। उक्त 25 कर्मचारियों में रतलाम मंडल के 07 कर्मचारी हैं जो याँत्रिक विभाग में कार्यरत हैं।
जुन 2018 के लिए मुकेश बामनिया, एसएसई/सीएंड डब्ल्यू, जैमन भाई, टेकनिशियन/1-सी एंड डब्ल्यू, राम सजीवन, टेकनिशियन/3-पाइप फिटर, मकेश आटी टेक्निशियन-3, राम नारायण- खलासी तथा जुलाई 2018 के लिए कमलेश मीणा- टेकनिशियन/1 एवं भारत सिंह -खलासी को महाप्रबंधक स्तर पर मैन ऑफ दि मंथ के लिए चुना गया।
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा उक्त सभी कर्मचारियों को सोमवार को 2000 रुपये नकद एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
Trending
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
