रतलाम,27अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर में स्थित पटवारी के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी की ये घटना शुक्रवार रात होना बताई जा रही है ,जिसकी सूचना परिवार को सुबह नींद से जागने पर मिली।
पटवारी और उनके परिवार ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो वह नहीं खुला जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुला कर बाहर निकले, देखा तो अन्य कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की वारदात की शिकायत पटवारी मनोहर जोशी के भाई मनोज जोशी ने दर्ज कराई है। मनोज गरोठ में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। उनके मकान पर बाहर से ताला लगा देख चोरो ने छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया। घर में आगे की तरफ दो दरवाजे होने से चोर सूना मकान समझ कर घर में घुसे और कमरे में परिवार को सोता देख उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में रखे मोबाइल फोन सहित करीब 20 हजार नगद और चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए। चोरी की घटना माणक चौक थाना क्षेत्र में भी हुई है। चोर यहां ग्रीन सिटी स्थित घर पर वारदात को अंजाम दे गए। चोर सूने घर से ग्राइंडर मशीन और हैमर मशीन चुरा कर ले गए हैं। चोरी की इस वारदात की शिकायत थाने पर ओझाखाली निवासी मोहम्मद अफजल ने की है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.