रतलाम 10 अक्टूबर (खबरबाबा. काम) । विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को अपना नामांकन-पत्र भरते समय यदि उसका कोई अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट है, तो उन्हें उसकी जानकारी देनी होगी। उन्हें फार्म-26भरना आवश्यक है। समस्त सोशल मीडिया वेब साइट भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अन्तर्गत आती है। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सभी सोशल मीडिया पर आने वाले विज्ञापनों का भी पूर्व प्रमाणीकरण करना आवश्यक है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता लागू हो चुकी है। राजनैतिक दल एवं उनके उम्मीदवार आचार संहिता का पालन अनिवार्य रूप से करें और इंटरनेट एवं किसी भी सोशल मीडिया पर डाली गई विषय वस्तु के लिये भी निर्वाचन आयोग की कड़ी नजर रहेगी, इसलिये आयोग के निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना सुनिचित करें। अभ्यर्थी या राजनैतिक दल अपने चुनाव प्रचार-प्रसार के खर्च का पूर्ण ब्यौरा देते समय उनके द्वारा सोशल मीडिया पर दिये गये विज्ञापनों के खर्च का ब्यौरा भी देना आवश्यक है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
