रतलाम,5अक्टूबर(खबरबाबा.काम) ।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 अक्टूबर को अपने संभाग के दौरे का अवसर पर जिले के जावरा में भी आएंगे। यहां वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेता भी आएंगे ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन संभाग के प्रवास पर आयेंगे। वे इंदौर, झाबुआ, जावरा और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे वायुयान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगे। वे एयरपोर्ट से सीधे इंदौर के राजवाड़ा पहुँचकर भाजपा के तीन दिवसीय जनसंपर्क महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। वे राजवाड़ा से 12 बजे चलकर दशहरा मैदान पहुंचेगे। जहां इंदौर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात इंदौर से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे कालेज ग्राउंड झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। झाबुआ से चलकर आप लगभग 4 बजे जावरा पहुंचेगे और भगत सिंह कालेज ग्राउंड में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जावरा से चलकर सायंकाल 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। जहां शहनाई गार्डन महानंदा नगर में उज्जैन संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे और इंदौर से विमान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।
विधान सभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इस दौरे से बीजेपी में उत्साह का माहौल है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई दिग्गज नेता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। जिले के जावरा में अमित शाह के दौरे से विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के कद में भी इजाफा होगा।
Trending
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
