Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR

March 10, 2026

रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

March 10, 2026

रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा

March 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
  • रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
  • रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
  • रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 11
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

सात साल से फरार कमल हुआ गिरफ्तार,रतलाम पुलिस ने गुजरात के बडौदा में एक होटल से पकड़ा

By SamagraOctober 31, 2018 Uncategorized No Comments2 Mins Read

रतलाम,31अक्टूबर(खबरबाबा.काम)।  हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार आरोपी को रतलाम पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है ।आरोपी पर रतलाम पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी गौरव तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कमल पिता सुरेश को गिरफ्तार किया है ।30 जनवरी 2012 को कमल के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में  हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में  मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से ही पुलिस कमल की तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 10 हजार रुपए  का इनाम भी घोषित किया था।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी के कई वर्षों से फरार होने के कारण उसके फोटोग्राफ्स या हुलिए के संबंध में पुलिस के पास भी सही जानकारी नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर वह भागने में सफल हो रहा था। पिछले 3 माह से एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर एएसपी प्रदीप शर्मा और सीएसपी विवेक सिंह चौहान के निर्देशन में आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था ।पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। जिसमें पुलिस के हाथ आरोपी का पैन कार्ड और एड्रेस संबंधी दस्तावेज लगे ,जिनमें आरोपी के फोटो भी पुलिस को मिले।  पुलिस के इन्हीं प्रयासों के बीच मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी गुजरात के बड़ौदा के होटल में है। इस सूचना पर एसपी गौरव तिवारी ने तत्काल एक टीम को गुजरात रवाना किया ।पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा और उसे रतलाम लेकर आए ।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने में सीएसपी विवेक सिंह चौहान, एसआई विरेंन्द्र बंदेवार, विजय सागरिया, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी ,आरक्षक मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, रितेश सिंह की प्रमुख भूमिका रही। टीम को एसपी ने 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा भी की है ।एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले में लगभग 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.