रतलाम,31अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार आरोपी को रतलाम पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है ।आरोपी पर रतलाम पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी गौरव तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कमल पिता सुरेश को गिरफ्तार किया है ।30 जनवरी 2012 को कमल के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से ही पुलिस कमल की तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी के कई वर्षों से फरार होने के कारण उसके फोटोग्राफ्स या हुलिए के संबंध में पुलिस के पास भी सही जानकारी नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर वह भागने में सफल हो रहा था। पिछले 3 माह से एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर एएसपी प्रदीप शर्मा और सीएसपी विवेक सिंह चौहान के निर्देशन में आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था ।पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। जिसमें पुलिस के हाथ आरोपी का पैन कार्ड और एड्रेस संबंधी दस्तावेज लगे ,जिनमें आरोपी के फोटो भी पुलिस को मिले। पुलिस के इन्हीं प्रयासों के बीच मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी गुजरात के बड़ौदा के होटल में है। इस सूचना पर एसपी गौरव तिवारी ने तत्काल एक टीम को गुजरात रवाना किया ।पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा और उसे रतलाम लेकर आए ।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने में सीएसपी विवेक सिंह चौहान, एसआई विरेंन्द्र बंदेवार, विजय सागरिया, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी ,आरक्षक मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, रितेश सिंह की प्रमुख भूमिका रही। टीम को एसपी ने 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा भी की है ।एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले में लगभग 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
