भोपाल, 17अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे- वैसे बीजेपी के स्टार प्रचारकों के दौरे भी तेज हो गए हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ का दौरा कार्यक्रम जारी किया.
बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के मुताबिक योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर से मध्य प्रदेश में दौरे की शुरुआत करने जा रहे हैं. योगी नवंबर की 19, 21, 22 और 25 तारीख को मध्य प्रदेश के अलग- अलग जिलों में सभाएं करेंगे. माना जा रहा है कि उन्हें महाकौशल और ग्वालियर- चंबल संभाग में प्रचार की कमान सौंपी जाएगी.
राजनाथ, जेटली और हेमा मालिनी का दौरा भी तय
चुनाव में कम समय बाकी है ऐसे में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में झोंक दी है. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 20 और 21 नवंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो बुरहानपुर, आलोट, महू, हरदा और भोपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे. राजनाथ के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मध्य प्रदेश दौरे पर जाएंगे.
आज जारी होगा भाजपा का घोषणापत्र
आज 17 नवंबर को जेटली पहले भोपाल में बीजेपी का घोषणापत्र जारी करेंगे और इसके बाद इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल प्रवास पर रहेंगे. इसके अलावा सांसद और बीजेपी की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी भी 19 और 20 नवंबर को मध्य प्रदेश जाएंगी. इस दौरान हेमा मालिनी इंदौर, हरसूद, भांडेर, हाटपीपल्या, कन्नौद, सिवनी मालवा, सोहागपुर और पिपरिया में सभाओं को संबोधित करेंगी.
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
