रतलाम, 1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सन सिटी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर को एक बदमाश ने कोरियर देने के बहाने आवाज देकर महिला को घर के बाहर बुलाया और उसकी सोने की चेन झपट कर भाग खड़ा हुआ।महिला ने मामले शिकायत थाने में की है ।ज्ञातव्य की 3 दिन पूर्व भी फ्रीगंज क्षेत्र में भी अज्ञात बदमाश पता पूछने के बहाने एक महिला की चेन झपट कर भाग गया था।
पुलिस के अनुसार वारदात बरबढ़ रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी निवासी लक्ष्मी बाई पति स्वर्गीय रणछोड़ लाल शर्मा के साथ हुई है ।महिला ने थाने में जो रिपोर्ट कराई है उसके अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे महिला के घर की डोर बेल बजी महिला ने जब दरवाजा खोल कर देखा तो घर के बाहर 35 से 40 वर्ष का एक युवक मोटरसाइकिल पर लिफाफा लेकर बैठा था।युवक दरवाजे की जाली के पास आकर बोला कि तुम्हारा कोरियर आया है ,इस पर साइन कर दो। महिला युवक की बात में आकर लिफाफा लेने उसके पास गई। इसी दौरान बदमाश ने जाली में से हाथ डालकर महिला के गले में पहन रखी सोने की चेन खींची और मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग गया। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था ।वारदात के बाद महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। चेन की कीमत 15 हजार रूपये के लगभग है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 392 के तहत लूट प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
