नई दिल्ली,13दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़में कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद अभी मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है. अभी तीनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं किया गया है. तीनों राज्यों में विधायक दल की बैठक के बाद फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है.
हालांकि, सूत्रों की मानें तो तीनों राज्यों में सीएम के नाम को लेकर कांग्रेस आलाकमान मन बना चुकी है. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की कमान कमलनाथ को सौंपी जा सकती है, वहीं सीएम के पद के दूसरे दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया रेस डिप्टी सीएम बनाए जाने की खबर है.
साथ ही सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल कमोबेश सीएम की रेस में आगे हैं. हालांकि, इन्हें इस रेस में टीएमस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू टक्कर दे रहे हैं. राजस्थान की बात करें तो वहां सीएम की रेस में गहलोत आगे चल रहे हैं, लेकिन सचिन पायलट उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं. राजस्थान में स्थिति थोड़ी कठिन दिख रही है, क्योंकि यहां आलाकमान को तजुर्बे और युवा शक्ति में से एक को चुनना होगा. अशोक गहलोत पहले भी राजस्थान के सीएम रह चुके हैं और उन्हें काफी अनुभव है, वहीं सचिन पायलट राजस्थान में युवाओं के चहेते हैं. इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व के भी वह पसंदीदा चेहरे हैं.
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
