भोपाल,21दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया है. गुरुवार को देर रात वो नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. शिवराज ट्रेन से गुरुवार को बीना से भोपाल आए और रात करीब 11 बजे 74 बंगले स्थित आवास संख्या B-8 में अस्थायी तौर पर शिफ्ट हुए. उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे कुणाल व कार्तिकेय भी साथ थे.
शिवराज सिंह चौहान ने 13 साल बतौर मुख्यमंत्री में सीएम आवास में बिताए थे. अब नए घर मे शिफ्ट होने पर शिवराज की मां और पत्नी साधना सिंह ने आरती उतारी. इसके बाद उन्होंने गृह प्रवेश किया. हालांकि, देर शाम ही साधना सिंह और उनके बेटे कुणाल और कार्तिकेय नए मकान में पहुंच चुके थे.
फिर बदलेंगे घर
सीएम आवास खाली करने के बाद शिवराज सिंह चौहान फिलहाल के लिए 74 बंगले स्थित आवास संख्या B-8 में शिफ्ट हुए हैं. इस घर में अगले कुछ दिनों तक रहेंगे. इसके बाद शिवराज भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित बंगले में स्थायी तौर पर शिफ्ट होंगे. यह बंगला पहले सुषमा स्वराज को अलॉट किया गया था. हाल ही में मुख्यमंत्री बने कमलनाथ सीएम आवास में शिफ्ट होंगे.
गौरतलब है कि शिवराज ने सीएम हाउस खाली करने से पहले बंगले के अंदर स्थित मन्दिर में पूजा की और भगवान से प्रार्थना के साथ जाने-अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमायाचना की. सीएम हाउस खाली करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेन में भी सफर किया. इस दौरान उनके साथ ट्रेन में मौजूद लोग सेल्फी खिंचवाते नजर आए.
What's Hot
Next Article किसान आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार का मनोनयन निरस्त
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.