रतलाम 19 फरवरी(खबरबाबा.काम)। आगामी 22फरवरी को जिले के नामली में मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आयोजित होने वाले जय किसान फसल ऋण माफी योजना के लाभ वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण आज जिले के प्रभारी मंत्री सचिन यादव ने किया । इस दौरान सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान तथा प्रशासनिक अमला मौजूद था।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, मैदान समतलीकरण, पेयजल व्यवस्था,अस्थायी शौचालय, टेंट माइक इत्यादि के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की जानकारी नक्शे पर भी देखी। इसके पश्चात उनके द्वारा हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया गया।
जिले के प्रभारी मंत्री सचिन यादव ने आज सुबह रतलाम आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में रतलाम के नागरिकों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री कमलनाथ का भ्रमण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री कमलनाथ 22 फरवरी को रतलाम जिले के भ्रमण पर आऐंगे। अधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 22 फरवरी को दोपहर 1.15बजे जिले के नामली आकर जय किसान फसल ऋण माफी योजना के लाभ वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन दोपहर 2.45बजे नामली से भोपाल के लिए प्रस्थान कर जाऐंगे।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
