रतलाम 6 मार्च (खबरबाबा. काम) । कायाकल्प अभियान के अंतर्गत रतलाम जिला चिकित्सालय को राज्य स्तरीय मूल्यांकन में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों की घोषणा की गई। प्रथम स्थान पर जबलपुर,दूसरे स्थान पर होशंगाबाद तथा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप सें रतलाम एवं पन्ना जिले हैं।
कायाकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालयों में निर्धारित मानकों के आधार पर चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जाता है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देशन में हास्पिटल अपकीप, सेनिटेशन एण्ड हाईजीन, इन्फेक्शन कन्ट्रोल, वेस्ट मेनेजमेंट, सपोर्ट सर्विसेस, हाईजीन प्रमोशन के साथ-साथ अस्पताल के बाहर सफाई जैसे बिन्दुओं पर जिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि रतलाम को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान करने के चलते कुल 88.5अंक प्राप्त हुए हैं।
सीएमएचओ डा प्रभाकर ननावरे, सिविल सर्जन डा चन्देलकर, डिप्टी कलेक्टर कामिनी ठाकुर, आरएमओ डा नरेश चौहान, कायाकल्प प्रभारी डा रजत दूबे, डा कृपालसिंह राठौड तथा टीम के सदस्यों ने जिले की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया हैं। वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार माना है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
