Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

September 7, 2026

रतलाम पुलिस की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती, सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क हेतु 19 नए प्रशिक्षित आरक्षकों की तैनाती …थाना स्तर पर ही साइबर फ्रॉड, गुम मोबाइल, NCRP/1930 सहित साइबर शिकायतों में मिलेगी त्वरित सहायता…

September 7, 2026

भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन…105 वर्षों की विरासत ने दाहोद में रखा कदम; तीन दिवसीय आयोजन में भक्ति, संगीत और भारतीय संस्कारों का रहा संगम

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » शिशुवन स्पोर्टस एकेडमी का हुआ भव्य शुभारंभ ,स्वर्ण नगरी के स्वर्णिम इतिहास में एक और उपलब्धि
All News

शिशुवन स्पोर्टस एकेडमी का हुआ भव्य शुभारंभ ,स्वर्ण नगरी के स्वर्णिम इतिहास में एक और उपलब्धि

SamagraBy SamagraMarch 4, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,4मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले में पहली बार 6 साल के बच्चों से 18 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं के शारीरिक विकास व विभिन्न खेलों में उन्हें पारंगत करने के उद्देश्य को लेकर शिशुवन इंटरनेशनल एकेडमी ने अर्का एज्युकेशनल एवं कल्चररल ट्रस्ट बैंगलोर, के साथ मिलकर स्पोर्टस एकेडमी को बनाया गया हैं। जिसका भव्य शुभारंभ कुश्ती के विश्व विख्यात खिलाड़ी ओलम्पियन पप्पू यादव के हाथों रविवार को संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता व दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री यादव ने कहा कि  रतलाम जैसी छोटी जगह पर इतना बड़ा प्रयास करना गर्व की बात हैं। इतनी बढिय़ा स्पोर्टस एकेडमी बड़े शहरों में भी बहुत कम हैं। श्री यादव ने शिशुवन स्पोर्ट्स एकेडमी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के युग में स्पोर्ट्स एकेडमी तो बहुत खुलती हैं, परंतु एक साथ एक ही स्थान पर सारे खेलों का प्रशिक्षण देना और अच्छे खिलाड़ी को एक मंच प्रदान करना बहुत कठिन कार्य हैं। किंतु शिशुवन स्पोर्ट्स एकेडमी ने यह प्रयास किया हैं, इसके लिए मैं पुन: प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं हर समय एकेडमी को मार्गदर्शन देने के लिए उपलब्ध रहूंगा, ताकि इस एकेडमी के बच्चे प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन कर सकेंगे।

स्पोर्टस एकेडमी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एकेडमी के मार्गदर्शक आशीष गांधी ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हम देख रहे है कि जिले में  6 साल से 18 वर्ष के बीच में जो छात्र-छात्राएं है,उनमें शारीरिक कमजोरी ज्यादा हैं तथा खेलों के प्रति उनका आकर्षण तो है, लेकिन प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के अभाव में उन्हें मौका नहीं मिल पाता हैं, और इस बात का असर बच्चों में दिखाई देता हैं, जिससे आज के बच्चों में शारीरिक कमजोरी, स्टेमिना कम होना और आत्मविश्वास में कमी दिखाई देती हैं और वे इस बात से नर्वस या परेशान रहते हैं, जिसका असर परीक्षा के परिणामों पर भी दिखाई देता हैं।

श्री गांधी ने बताया कि शिशुवन इंटरनेशल एकेडमी द्वारा इन बातों को ध्यान में रखते हुए तथा रतलाम में स्पोट्र्स एकेडमी की आवश्यकता को देखते हुए इस स्पोट्र्स एकेडमी को बनाया गया हैं। इस एकेडमी में लगभग सभी खेलों में प्रारंगत कोचों द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकेडमी में विशेषरूप से लॉन टेनिस, टेबल-टेनिस, रायफल शूटिंग, बास्केट बॉल, वालीवाल, क्रिकेट, फुटबॉल, स्केटिंग, तायकांडों, जूड़ो-कराटे व पॉवर योगा सीखाया जाएगा। जिसका समय संध्या 4.30 से 7.30 बजे तक रहेगा।  एकेडमी के छात्रों को लाने-ले जाने की संपूर्ण व्यवस्था एकेडमी की तरफ से ही की गई हैं। श्री गांधी ने बताया कि इसी तरह के अनेकों कार्य, जिससे छात्रों का मनोबल और मानसिक विकास हो सकें,यह प्रयास समय-समय पर एकेडमी द्वारा किया जाता हैं, जिससे छात्रों को बहुत लाभ हुआ है और आगे भी होता रहेगा।
शुभारंभ अवसर पर संस्था के प्रबंधक मनीष गांधी, डॉक्टर अमित शाह व आशीष चौपड़ा व अजीत मेहता के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभा का संचालन करते हुए प्राचार्य ने एकेडमी की संपूर्ण जानकारी दी तथा शहर के अभिभावकों से अपील की कि वे इस एकेडमी का लाभ लेकर अपने बच्चों के भविष्य को निखारे। इस एकेडमी में प्रवेश के लिए अभिभावक 9111108727 व 9893066008 पर संपर्क कर सकते हैं। समारोह के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का आभार प्रदर्शन डायरेक्टर डॉक्टर अमित शाह द्वारा किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबालाकोट में एयर स्ट्राइक के दौरान जैश कैंप में एक्टिव थे 280 मोबाइल
Next Article पाकिस्तान को PM मोदी का अल्टीमेटम, कहा- बहुत सह लिया, अब घर में घुसकर मारेंगे
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम, 7 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ध्वनि प्रदूषण, नकली शराब, राशन वितरण…

रतलाम पुलिस की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती, सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क हेतु 19 नए प्रशिक्षित आरक्षकों की तैनाती …थाना स्तर पर ही साइबर फ्रॉड, गुम मोबाइल, NCRP/1930 सहित साइबर शिकायतों में मिलेगी त्वरित सहायता…

September 7, 2026

भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन…105 वर्षों की विरासत ने दाहोद में रखा कदम; तीन दिवसीय आयोजन में भक्ति, संगीत और भारतीय संस्कारों का रहा संगम

September 7, 2026
Top Trending

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम, 7 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ध्वनि प्रदूषण, नकली…

रतलाम पुलिस की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती, सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क हेतु 19 नए प्रशिक्षित आरक्षकों की तैनाती …थाना स्तर पर ही साइबर फ्रॉड, गुम मोबाइल, NCRP/1930 सहित साइबर शिकायतों में मिलेगी त्वरित सहायता…

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम , 7 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।वर्तमान समय में साइबर अपराधों में लगातार हो…

भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन…105 वर्षों की विरासत ने दाहोद में रखा कदम; तीन दिवसीय आयोजन में भक्ति, संगीत और भारतीय संस्कारों का रहा संगम

By EditorSeptember 7, 2026

दाहोद, 7 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम की 105 वर्षों की गौरवशाली विरासत को…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.