रतलाम 19 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने शुक्रवार को दिन भर रावटी तथा बाजना क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। उन्होंने शेड़ो एरिया के मतदान केंद्रों तथा बॉर्डर चेक पोस्टो का निरीक्षण किया। इस दौरान सैलाना एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर तथा बाजना तहसीलदार श्री रमेश मसारे भी उपस्थित थे।
कलेक्टर तथा एसपी ने शेड़ो एरिया के बजरंगगढ़, धावडादेह, जानकरा, सुंद्रेल,मानपुरा कागलीखोरा में उन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जहां पर कोई मोबाइल नेटवर्क नहीं है। मतदान दिवस पर यहां रनर की व्यवस्था की जाएगी जो मतदान प्रतिशत की जानकारी देने जाएंगे। इसके अलावा रावटी में भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण अधिकारीद्वय द्वारा किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त संख्या में मटके तथा नांदे रखी जाएं छाया की भी उचित व्यवस्था हो।
कलेक्टर एवं एसपी द्वारा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से लगी सज्जनपूरा एवं अलकाखेड़ा बॉर्डर चेक पोस्टों का निरीक्षण भी किया गया। चेक पोस्टों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा 24 घंटे पेनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने केलकच्छ पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर द्वारा ग्राम केलकच्छ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचकर वहां अध्ययनरत बालिकाओं से चर्चा की गई। बालिकाओं ने बताया कि वह यहां खुशी-खुशी रहकर अपनी पढ़ाई कर रही हैं उनको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इसी परिसर में संचालित किए जा रहे हैं ब्रिज कोर्स में सम्मिलित बालकों से भी कलेक्टर एसपी द्वारा चर्चा की गई। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछताछ की साथ ही मध्यान भोजन की जानकारी भी ली गई।
Trending
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
