रतलाम,13अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के बड़ावदा के समीप गांव गोठड़ा में मलेनी नदी किनारे स्थित माताजी मंदिर पर रविवार को पंडा नागूलाल चौधरी सालभर में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी करेंगे। जिसे सुनने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंचेंगे।
दोपहर 1 बजे पंडाजी वर्षा, दाह, ओले, मावठा, प्राकृतिक आपदाओं, व्यापार-व्यवसाय में तेजी-मंदी, फसल की पैदावार आदि पर भविष्यवाणी करेंगे। खाचरौद (उज्जैन जिले )के अंतिम छोर पर बसे ग्राम गोठड़ा में प्रसिद्ध माताजी श्री महिसासुर मर्दनी गोठड़ा वाली माताजी के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहां की जाने वाली भविष्यवाणी को सुनने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों की तादात में लोग हर साल उमड़ते हैं। आयोजन समिति के देवेंद्र सांड, ने बताया सात दिवसीय नौचण्डीय नवदुर्गा महायज्ञ की पूणार्हुति होगी। दोपहर 12.15 बजे महाआरती, 1 बजे ज्वारे विसर्जन का चल समारोह निकलेगा। ग्राम पंचायत गोठडा और महायज्ञ मेला आयोजन समिती द्वारा तीन दिवसीय मेले का भव्य आयोजन शुक्रवार से प्रारम्भ हुआ ,जो 14 अप्रेल रविवार को साध्य महाआरती के साथ मेला समाप्त होगा। महायज्ञ मेला आयोजन समिती के ईश्वरसिंह राजपूत, कचरूलाल चौधरी ने 14 अप्रेल रविवार को अधिक से अधिक संख्या में लाखो लोगो को गोठडा पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
