रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एक महिला पटवारी ने पुलिस में 9 लोगों के खिलाफ अधिक ब्याज मांगने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फ़रियादी ने बताया कि पति के व्यवसाय के लिए उसने 2016 में 8 आरोपियों से और 2018 में एक आरोपी से रुपए उधार लिए थे। आरोपियों द्वारा ब्याज की राशि बढाकर उसे परेशान किया जा रहा है।
शिखा पति विपुल निवासी मंगलम सिटी ने स्टेशन रोड थाने पर यह शिकायत की है। उसके अनुसार उसके पति के व्यावसाय के लिए उसने योगेंद्र निवासी रेल नगर से 2,25000 रुपए अक्टूबर 16 में 5 प्रतिशत ब्याज की दर पर उधार लिए थे। अजय निवासी रेलवे कॉलोनी से भी अक्टूबर 16 में 2,20,000 से 10 प्रतिशत ब्याज पर, विजय निवासी पीएंडटी कॉलोनी से 15000 रुपए 15 प्रतिशत की ब्याज दर पर, संजय निवासी कस्तूरबा नगर से 1,80000 से 10 प्रतिशत की दर पर, विजय निवासी सैलाना रोड से 30,000 रुपए 10 प्रतिशत की दर पर, भूपेश निवासी विनोबा नगर से 3,00,000 रुपए 10 प्रतिशत की दर पर, वीरेंद्र निवासी दीनदयाल नगर से 100000 रुपए 10 प्रतिशत दर पर उधार लिए थे। इसके अलावा रामबाबू निवासी दीनदयाल नगर से भी 1,00000 रुपए अक्टूबर में लिए थे। महिला के अनुसार उसने व उसके पति ने समय-समय पर सभी लोगों को ब्याज दिया। इसके बावजूद आरोपी उसे अधिक ब्याज के लिए परेशान कर रहे हैं। आरोपियों ने उसे रुपए नहीं देने पर नौकरी से हटवाने की भी धमकी दी। महिला ने बताया कि इस बीच उसने आरोपियों को डर से उनके नाम पर खाली चैक भी उन्हें दिए थे। इसके बाद भी आरोपियों ने उसे धमकाना बंद नहीं किया जिसपर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
Trending
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
