रतलाम,17अप्रैल(खबरबाबा.काम)। हरथली में रहने वाली एक महिला से ठग सोने के आभूषण उतरा कर ले गए है। आरोपी जेवर चमकाने का बोलकर पीडिता के पास आए थे और उसके जेवर उतरा कर ले गए। पीडिता को जब घटना का पता लगा तब तक आरोपी भाग चुके थे। पीडिता ने पति के साथ दीनदयाल नगर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की तो पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने बताया कि घटना हरथली निवासी 69 वर्षीय वर्दीबाई पति हीरालाल के साथ की है। वह मंगलवार दोपहर हरथली में कबीर आश्रम स्थित घर पर अकेली थी। उसका पति दिन में रतलाम काम से गया था। उसके जाते ही आरोपी वहां पहुंच गए और महिला से कहा कि जेवर या बर्तन साफ करना है क्या। आरोपियों की बात में आकर वृ़द्धा ने चांदी की अंगूठी चमकाने के लिए आरोपियों को दी तो उनके द्वारा उसे चमकाकर वापस पीडिता को दे दी। बाद में आरोपियों ने वृद्धा के सोने के जेवर उतराए और एक डिब्बे में रखकर उसमें पानी व पावडर डाल दिया। आरोपी जब गए और वृद्धा ने डिब्बा खोला तो उसमें जेवर नहीं थे। दरअसल आरोपियों ने कहा था कि कुछ देर आभूषण डिब्बे में रहने के बाद चमक उठेंगे। घटना का खुलासा होने के बाद वृद्धा ने जब आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि दो लोग रतलाम तरफ बाइक से गए है।
Trending
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
