रतलाम,24अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24-रतलाम के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियो से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 22 अप्रैल 2019 से प्रारंभ हो गया है। नाम निर्देशन पत्र झाबुंआ कलेक्टर न्यायालय के कक्ष क्रमांक 02 मे रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लिये जा रहे है।
दूसरे दिन अभ्यर्थी श्री कांतिलाल भूरिया पिता नानूराम भूरिया निवासी गोपाल कॉलोनी झाबुआ जिला झाबुआ ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। अभ्यर्थियो से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य आगामी 29अप्रैल 2019 तक प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03बजे तक किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 30 अप्रैल 2019 को प्रातः 11.00 बजे शुरू की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की कार्यवाही 2 मई 2019 को अपरान्ह 3.00बजे तक की जाऐगी। निर्वाचन लडे जाने की दशा मे 19 मई 2019 को प्रातः 07.00 बजे और सायं 6.00 बजे के बीच मतदान होगा एवं मतगणना 23 मई 2019 को संपन्न होगी।
Trending
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प
