रतलाम, 15 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। सोमवार सुबह शहर में मुमुक्षु अमृत मूणत एवं किरण मूणत ने वर्षीदान वरघोड़े में जमकर वैभव लुटाया। उन्होंने संसार से जुड़ी वस्तुओं को धर्मालुओं में बांटा। उत्साह और उल्लास के बीच निकले वरघोड़े का जगह-जगह पलक-पावडे बिछाकर स्वागत किया गया। मूणत दंपत्ति मंगलवार को जैन भागवती दीक्षा अंगीकार करेंगे। इससे पूर्व नागर वास स्थित उनके निवास से सुबह 7 बजे महाभिष्क्रिमण यात्रा निकाली जाएगी।
चन्दनमलजी कोमलबाई मूणत परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसीय दीक्षा महोत्सव के तहत सोमवार सुबह नागर वास से वर्षीदान वरघोड़ा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह नोलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। वरघोड़े में मुमुक्षु दंपत्ति रथ में सवार होकर आम जन को संसार की वस्तुएं लुटाते हुए निकले। उन्हें देखने के लिए कई धर्मानुरागी सडक़ों पर उमड़े। जगह-जगह वरघोड़े का स्वागत किया गया। इस दौरान समाजजनों की निर्धारित वेशभूषा अलग ही छटा बिखेर रही थी। नोलाईपुरा स्थानक में आचार्य प्रवर श्री उमेशमुनिजी म.सा.के सुशिष्य प्रवर्तकश्री जिनेंद्र मुनिजी म.सा.ने कहा कि सारी प्रतिकूलता में कोई कुछ भी निर्णय ले सकता है, लेकिन सारी अनुकुलताएं होते हुए संयम मार्ग पर चलने का निर्णय वीरता का परिचायक है। पंचम काल में साधु बनने वाले इंसान को महान बताया गया है। इस मौके पर मुमुक्षु दंपत्ति के पुत्र सौरभ मूणत ने भावपूर्ण विचार रखे। उन्होंने माता-पिता को संयमी जीवन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। पुत्री शिल्पा पिरोदिया ने मार्मिक स्तवन प्रस्तुत किया। धर्मसभा का संचालन विरेंद्र मेहता ने किया। इस दौरान समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकागण उपस्थित थे।
मंगलवार को निकलेगी महाभिनिष्क्रमण यात्रा
सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष सौरभ मूणत ने बताया कि मालव केसरी श्री सौभाग्यमलजी म.सा., आचार्य प्रवर श्री उमेश मुनिजी म.सा.एवं श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनिजी म.सा.के आशीर्वाद से उनके पिता अमृत मूणत एवं माता किरण मूणत 16 अप्रैल को प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा.के के मुखारविंद से जैन भागवती दीक्षा अंगीकार करेंगे। दीक्षा महोत्सव श्री गोपाल गौशाला कालोनी स्थित श्री सौभाग्य अणु वाटिका में सुबह 8.45 बजे होगा। इससे पहले सुबह 7.30 बजे नागर वास से महाभिनिष्क्रमण यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने धर्मप्रेमी नागरिको से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
