रतलाम 09 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। लोकसभा निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत 09 अप्रैल को रतलाम में पुलिस बलों तथा अर्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सी.आई.एस.एफ., एसएएफ, जिला पुलिस बल के लगभग 140 जवान सम्मिलित रहे।

यह फ्लैग मार्च स्टेशन रोड पुलिस थाने से शुरू होकर आनंद कॉलोनी, डीआरपी लाइन से दानीपुरा जमातखाना, काजीपुरा, शनि मंदिर,मोचीपुरा, हाकीम वाड़ा, हरमाला रोड,अशोकनगर, कुंजड़ों का वास, कलाईगर रोड,घास बाजार, माणकचौक से होते हुए चांदनी चौक पर समाप्त हुआ। इसके पूर्व स्टेशन रोड थाना परिसर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी व अन्य अधिकारियों ने सीआईएसएफ के कंपनी कमांडर श्री नायक तथा असिस्टेंट कमांडर एस.कलप्पा का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कलेक्टर तथा एसपी द्वारा संयुक्त बलों को संबोधन देते हुए लोकसभा निर्वाचन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए कार्य करने को कहा। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में सतत् सक्रियता के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत, सीएसपी मानसिंह ठाकुर,तहसीलदार रतलाम शहर गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
