नई दिल्ली, 26मई। नरेंद्र मोदी 30 मई की शाम 7 बजे दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बावत राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्विटर अकाउंट से जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी को 30 मई की शाम 7 पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. ये कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा. नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिपरिषद के सहयोगी भी शपथ लेंगे. शनिवार को नरेद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इससे पहले नरेंद्र मोदी बीजेपी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, इसके बाद उन्हें एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया.
शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में एनडीए के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी और उन्हें समर्थन पत्र सौंपा था. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश सिंह बादल, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी, के पलानीसामी, कोनराड संगमा और नेफियू रियो शामिल थे. इसके बाद राष्ट्रपति ने एनडीए को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था और शपथग्रहण के लिए कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा भी मांगा था. एनडीए की ओर से इसका ब्यौरा मिलने के बाद राष्ट्रपति ने शपथग्रहण की तारीख की घोषणा कर दी है.
इस बार शपथग्रहण में कौन से कौन मेहमान शामिल होंगे, ये सूची अभी तैयार की ही जा रही है. हालांकि ये लिस्ट अभी पूरी तरह से गोपनीय है. 2014 में नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे. पिछले पांच सालों में नरेंद्र मोदी ने कई देशों की यात्राएं की है, कई राष्ट्र प्रमुखों से उनकी अच्छी दोस्ती भी है, लिहाजा सबकी नजरें इस ओर है कि इस बार पीएम के शपथ ग्रहण में उनके कौन कौन से मित्र आ सकते हैं.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
