रतलाम 14 मई (खबरबाबा. काम) ।लोकसभा निर्वाचन के तहत 25 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त समस्त शासकीय अशासकीय स्कूलों में “बच्चों की पाती, अभिभावकों के नाम“गतिविधि का आयोजन किया गया था। जिले के स्कूलों के बच्चों ने इस पत्र लेखन में उत्साह से सहभागिता की। प्रशासन द्वारा विधानसभा वार तीन सर्वश्रेष्ठ पत्रों के लेखक विद्यार्थियों का चयन पुरुस्कार हेतु किया है।
इन पत्रों में बच्चों ने अपने माता पिता, दादा-दादी, नाना-नानी आदि को सम्बोधित करते हुए 19 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में वोट करने की जिम्मेदार एवं भावनात्मक अपील की।
चयनित बच्चों को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं सीईओ सोमेश मिश्रा ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि मतदाता जागरूकता की बच्चों की अपील उनके अभिभावकगण जरूर सुनेंगें और 19 मई को मतदान करके अपनी जिम्मेदारी निभाएँगें।
ये विद्यार्थी रहे विजेता
रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सपना पिता राधेश्याम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीकवा ,तनु पिता दिनेश पाटीदार शासकीय नवीन हाई स्कूल हतनारा एवं पवित्रा पिता मोहनलाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलदुना को पुरस्कृत किया जाएगा। रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रकाश पिता धूलिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम, अंशिता पिता शिशिर खन्ना सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल एवं भूमिका राठौर पिता राधेश्याम श्री गुजराती समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पुरस्कृत किया जाएगा। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में नीरू पिता तोलाराम शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना, कैलाश पिता नागू शासकीय मध्यमिक विद्यालय सेमलखेड़ी एवं किशोर पिता नाथू शासकीय माध्यमिक विद्यालय इमलीपाड़ा को पुरस्कृत किया जाएगा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में निकिता पिता नागेश्वर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलोदा, आरती माता सीता बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिकलाना एवं शिवानी पिता जितेंद्र गहलोत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ावदा को पुरस्कृत किया जाएगा। आलोट विधानसभा क्षेत्र में अलीना अली अनवर अली शा.कन्या विद्यालय आलोट, सोनू पिता राजकुमार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खारवाकला एवं जावेद पिता अमजद शासकीय माध्यमिक विद्यालय कराड़िया को पुरस्कृत किया जाएगा।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
