रतलाम,26मई(खबरबाबा.काम)। बडावदा थाने के ग्राम अर्जला में घर के बाहर सोई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी । पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
बड़ावदा थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाट पिपलिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जला निवासी दुर्गाबाई पति गोपाल उम्र 30 वर्ष की अज्ञात बदमाशों ने रात में हत्या कर दी। घटना रात करीब 3 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दुर्गाबाई उसका पति गोपाल ओर चार बच्चे घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। रात में अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दुर्गाबाई की धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हुए शोरगुल से परिवार जाग गया। तो बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सुबह गांव के सरपंच ने इसकी सूचना हाटपिपलिया चौकी प्रभारी श्री तोमर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर जावरा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
