रतलाम,16जून(खबरबाबा.काम)। सात दिन पहले मिली एक अज्ञात महिला की रक्तरंजित लाश की गुत्थी सुलझाते हुए जावरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला की हत्या करने के पहले उसके साथ दुष्क्रम किया था।
जावरा सीएसपी अगम जैन ने रविवार को रतलाम पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि जावरा के पास लुहारी फंटे पर सात दिन पहले एक महिला की लाश मिली थी। महिला का चेहरा कुचल दिया गया था जिससे उसकी शिनाख्त नही हो पा रही थी। जावरा पुलिस ने मौके पर पहुच कर लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर जावरा पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की ।पुलिस को घटनास्थल के समीप से एक पुरुष के अंतर वस्त्र ओर कुछ और सामान मिला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्ती के साथ -साथ आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को जांच में घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक थैली मिली ,जिसमे कुछ कागजात ओर एक आधार कार्ड मिला। जिसका पता करने से मृत महिला की शिनाख्त हुई। महिला बड़ावदा थाना क्षेत्र की खोजनखेड़ा गाव की थी। पुलिस को अब आरोपी की खोज करना थी। पुलिस उस व्यक्ति को तलाश करने में जुट गई जिसके साथ वह अंतिम समय मे रही। इसके लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सी सी टी वी फुटेज भी खंगाले। जिसमे की एक फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दिया। इस व्यक्ति की तालाश की गई। इस व्यक्ति को पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद पकड़ा। इस व्यक्ति का नाम बंकट लाल निवासी ग्राम बोरदिया थाना सालमगढ़ राजस्थान था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने बताया कि वह महिला को उसके गाव से लेकर गया । लेकिन बंटकलाल महिला से जोर जबरदस्ती करने लगा तो महिला ने विरोध किया। इस पर दोनों में विवाद हुआ विवाद के दौरान दोनों एक गड्ढे में भरे पानी मे गिर गए। बंकटलाल ने तभी महिला के सिर पर पत्थर से वार कर दिया ,जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी बंकटलाल ने महिला की शिनाख्त न हो इसके लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।और घटनास्थल से भाग गया। रास्ते मे जावरा के नजदीक उसे प्यास लगी तो वह गन्ने के रस की दुकान पर रुका लेकिन वहां सी सी टी वी कैमरे लगे हुए देखकर चला गया था। ओर अपने गाव जाकर छिप गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है ।
Trending
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
- एसपी अमित कुमार की अनूठी पहल-पुलिस वेलफेयर के तहत पुलिस परिवारों के बच्चों संग देखी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर-2’
- नशा मुक्त भारत और समर्थ राष्ट्र के संकल्प के साथ दौड़ा रतलाम, यूथ फॉर रतलाम की ‘नेशन फर्स्ट रन’ में सैकड़ों युवक-युवतियों की सहभागिता
