Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » अति वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 30 नवम्बर तक सुनिश्चित होगी,मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के साथ की बैठक
All News

अति वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 30 नवम्बर तक सुनिश्चित होगी,मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के साथ की बैठक

SamagraBy SamagraSeptember 4, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,4सितम्बर। मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती ने प्रदेश में अति वृष्टि और अनेक जगहों पर बाढ़ की स्थिति के बनने से क्षतिग्रस्त ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत का कार्य 30 नवम्बर तक आवश्यक रूप से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 से 20 सितम्बर के बीच आवश्यक रूप से शुरू किया जाना सुनिश्चित किया जाये। संबंधित विभाग 15 सितम्बर से मरम्मत का कार्य शुरू करने के लिए अभी से प्रक्रियागत कार्यवाही पूरी कर आवश्यक तैयारियाँ करें। मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज मंत्रालय में एक बैठक में दिये।

मुख्य सचिव ने कहा कि अति वृष्टि और बाढ़ से प्रदेश में अनेक जगहों पर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को क्षति पहुँची है। उन्होंने कहा कि अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति बनने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का आकलन कर सभी संबंधित विभाग मरम्मत की कार्यवाही तत्काल शुरू करें। बैठक में इस संबंध में मुख्य रूप से लोक निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग शामिल हुए।

मुख्य सचिव स्वयं करेंगे समीक्षा

मुख्य सचिव ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्य की शुरूआत और निर्धारित तिथि तक पूर्णता को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा। मुख्य सचिव स्वयं भी समय-समय पर इसकी समीक्षा करेंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री मलय श्रीवास्तव, सचिव ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनोज गोविल, सचिव और आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री पी. नरहरि, मुख्य अभियंता लोक निर्माण श्री आर.के. मेहरा, मुख्य अभियंता नगरीय प्रशासन श्री प्रभाकांत कटारे और मुख्य अभियंता ग्रामीण विकास उपस्थित थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनवी मुंबई: ONGC प्लांट में भीषण आग, कई लोग फंसे, खाली कराया जा रहा इलाका
Next Article मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ दर्शन कर सकेंगे
Samagra

Related Posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ. राजेश सहाय के…

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026
Top Trending

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ.…

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

By EditorApril 17, 2026

रतलाम,17अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। आदि गुरु शंकराचार्य जी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की…

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.