रतलाम,17अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। आदि गुरु शंकराचार्य जी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज (युवा शाखा, म.प्र.) द्वारा “समरसता महाआरती” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत माता मंदिर उद्यान, अलकापुरी चौराहा पर संपन्न हुआ, जहां श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रमुख जनों ने सहभागिता कर समरसता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। महाआरती के दौरान भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर संत अतिथि के रूप में परम पूज्य दंडी स्वामी श्री आत्मानंद जी सरस्वती एवं महर्षि श्री संजय शिवशंकर जी दवे की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी एवं रोगी कल्याण समिति अध्यक्ष संजय पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष कमल पुरी गोस्वामी एवं राष्ट्रीय सचिव दशरथ गिरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन निरंजन गिरी द्वारा किया गया। इस दौरान महंत भंवर गिरी, मुकेश वन, सूरज भारती, अजय पुरी, रोहित गोस्वामी, विकास गिरी, रवि गिरी, आकाश गिरी, दीपक गिरी, ललित गिरी, मोहित गिरी, रितेश वन, अजय गिरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
इंदौर, बदनावर, बड़नगर, पिपलोदा, जावरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। साथ ही रतलाम जिले के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
आयोजन के संयोजक जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी के साथ विक्रम गिरी, मनोहर पुरी, निरंजन गिरी, राजेश गिरी एवं अभिषेक गिरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया।