रतलाम,11सितम्बर(खबरबाबा.काम)/ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध मे भाजपा प्रदेश सरकार के आवाहन पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं विधायकों ने कलेक्टर कार्यालय घंटा घड़ियाल व थाली बजाते हुए पहुंचे जहां पर जमकर नारेबाजी की।
जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चैक पर एकत्रित होकर हाथो मे घंडिय़ाल, मंजीरे, थालिया बजाते हुए घंटानाद आंदोलन के माध्यम से कमलनाथ सरकार के जंगलराज को हटाने के लिए शंखनाद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार सत्ता मे आई है तब से प्रदेश मे कानून का राज समाप्त हो गया है। हर तरफ अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश के हर हिस्से मे हत्याए अपहरण, लूट और बलात्कार का दौर जारी
किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया।
लुनेरा ने कहा की कांग्रेस के घोषणा पत्र मे किसानों की कर्जा माफी, बेरोजगारों को भत्ता जैसे वादे छलावा साबित हुए है। प्रदेश के किसानों के 2 लाख तक के कर्जे मात्र 10 दिनो मे माफ करने के वादे के साथ प्रदेश की सत्ता संभालने वाली कमलनाथ सरकार ने अपने 10 माह के कार्यकाल मे प्रदेश के एक भी किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया है।
प्रदेश के किसान खाद-बीज के लिए तरस रहे है और तो और प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि का पैसा भी मध्यप्रदेश के किसानों को मिलने से षडय़ंत्र पूर्वक वंचित कर रखा है।
प्रादेशिक आव्हान पर घंटानाद आंदोलन में फव्वारा चौक से नवीन कलेक्टर कार्यालय की ओर घंटा थाली बजाते हुए पहुचे।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेर, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा, मंडी अध्यक्ष रहे प्रकाश भगोरा सहित भाजपा नेता मौजूद थे। आंदोलन में बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी घंटानाद किया।
Trending
- रतलाम: कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने वाहन रैली के रूप में जनसंपर्क किया
- रतलाम: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 एवं 11 मई को रतलाम जिले की पांचो विधानसभाओं में करेंगे चुनाव प्रचार
- रतलाम: देश के लिए जिस जज्बे से सैनिक युद्ध लड़ता है, उसी जज्बे से चुनाव लड़े भाजपा कार्यकर्ता – कैलाश विजयवर्गीय,रतलाम जिले की 3 विधानसभाओं की कामकाजी बैठक में किया आह्वान
- रतलाम: संभाग आयुक्त तथा आईजी ने रतलाम में लोकसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की, दिए यह निर्देश
- रतलाम: उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर कोलेस्ट्रॉल तथा थाइरॉएड टीएसएच जांच निःशुल्क
- रतलाम: चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 की तलाश
- रतलाम: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा की पत्रकार वार्ता, पीएम मोदी पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
- रतलाम: भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है